Akshardham Temple New Jersey: भारत से बाहर विश्व का दूसरा सबसे बड़ा हिंदू मंदिर Swaminarayan Akshardham का रविवार 8 अक्टूबर 2023 को अमेरिका के न्यू जर्सी में उद्घाटन हुआ। यह मंदिर रॉबिन्सविले टाउनशिप में बनाया गया है।
मंदिर स्वामीनारायण संप्रदाय का विश्वव्यापी धार्मिक और नागरिक संगठन बोचासनवासी श्री अक्षर पुरूषोत्तम स्वानीनारायण संस्था द्वारा निर्मित कई मंदिरों में से एक है। इसे 18 अक्टूबर से आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।
Akshardham Temple मंदिर को बनाने में लगे 12 साल
255 फीट लंबे, 345 फीट चौड़े, 191 फीट ऊंचे और 183 एकड़ में फैले मंदिर को बनाने में अमेरिका के 12,500 से अधिक स्वंयसेवकों ने दिनरात मेहनत की। मुख्य मंदिर के अलावा इसमें 12 उप मंदिर हैं। नौ शिखर और नौ पिरामिडनुमा शिखर हैं। इतने विशाल और भव्य मंदिर को बनाने में करीब बारह साल लगे हैं।
मंदिर में 10 हजार से ज्यादा मूर्तियां
इस मंदिर में 10 हजार से ज्यादा मूर्तियों और जटिल नक्काशी का उल्लेखनीय संग्रह हैं, जो भारतीय संगीत वाघयंत्रों और नृत्य रूपों को दर्शाती हैं। मंदिर के निर्माण में लगे चूना पत्थर, ग्रेनाइट, गुलाबी बलुआ पत्थर और संगमरमर सहित लगभग दो मिलियन क्यूबिक फीट पत्थर भारत, तुर्की, ग्रीस, इटली और चीन सहित दुनिया के विभिन्न हिस्सों में मंगवाए गए हैं।