HighlightNainital NewsUttarakhand Weather News

जेल में बंद रेपिस्ट की पत्नी ने कोर्ट से लगाई गुहार, कहा- मां बनना है, उसे बेल दे दो

uttarakhand-highcourt.jpg-

नैनीताल : उत्तराखंड: नैनीताल हाईकोर्ट को एक अजीबों-गरीब स्थिति का सामना करना पड़ा और अब कोर्ट ने सरकार से इस मामले को लेकर राय मांगी है। दरअसल एक महिला ने कोर्ट से मां बनने के लिए उसके रेपिस्ट पति को शॉट टर्म बेल देने की गुहार लगाई है। ये मामला उत्तराखंड में और सोशल मीडिया में सुर्खियों पर छाया है।

आपको बता दें कि महिला ने यह गुहार ‘पत्नी के अधिकार’ के तहत लगाई है. महिला की इस याचिका पर कोर्ट से सरकार से राय मांगी है. दरअसल महिला का पति नाबालिग से रेप के केस में जेल में बंद है. अब कोर्ट ने न्याय मित्र से कहा है कि इस तरह के मामलों पर दूसरे देशों में क्या फैसला लिया जाता है इस बात की जानकारी कोर्ट को दी जाए.

कोर्ट में गुहार लगाने वाली महिला का पति नाबालिग से रेप के केस में 20 साल की सजा काट रहा है. महिला के पति को जेल में बंद हुए 6 साल हो गए हैं। जब वो गिरफ्तार हुआ था और आरोपी को सजा हुई थी तब उसकी शादी को हुए तीन महीने हुए थे। लेकिन अब महिला का कहना है कि वह मां बनने का सुख लेना चाहती है. इसीलिए उसके पति को कुछ समय के लिए बेल पर छोड़ दिया जाए. हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस ने इस मामले पर सरकार और न्याय मित्र से मामले में राय मांगी है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें