Big NewsUttarakhandUttarakhand Weather News

प्रदेश में अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज, पढ़ें मौसम का हाल

प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। जहां बीते कुछ दिनों से प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के कारण ठंड में इजाफा हुआ है तो वहीं अब आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने से तापमान में गिरावट नहीं होगी।

अगले चार दिन प्रदेश में शुष्क रहेगा मौसम

उत्तराखंड में आने वाले चार दिनों से तक मौसम शुष्क रहने वाला है। पहाड़ों से लेकर मादौनी इलाकों में तापमान में कमी नहीं देखने को मिलेगी। तापमान में भले ही गिरावट दर्ज ना हो लेकिन सुबह-शाम ठंड का एहसास होगा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश के सभी जिलों में 17 से 20 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा।

पर्वतीय जिलों में सुबह-शाम होगा ठंड का एहसास

बीते दिनों पर्वतीय इलाकों में हुई बर्फबारी और बारिश के कारण सुबह-शाम ठंड होगी। लेकिन दिन में धूप खिलने से तापमान ठीक रहेगा। इसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा। मैदानी इलाकों में भी सुबह और शाम को हल्की ठंड का एहसास होगा।

अगले कुछ दिन प्रदेश में नहीं होगी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों कर प्रदेश में बारिश के आसार नहीं है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में जरूर सर्द हवाओं के कारण कंपकंपी बरकरार रहेगी। बारिश ना होने के कारण अगले कुछ दिन प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें