Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand Weather News

रंग लाई विधायक राजकुमार ठुकराल की मेहनत, 18000 परिवारों को दिया हक

corona virus patients in uttarakhand

रुद्रपुर : लम्बे समय नजूल भूमि पर बसे हजारों परिवारों को उनके कब्जे की भूमि पर मालिकाना दिलवाने मांग विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा पिछले दस वर्षों से की जा रही मेहनत आखिरकार रंग लाती नजर आ रही है। इसी क्रम में नजूल नीति को लेकर कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद हजारों परिवारों को मालिकाना हक मिलने का मार्ग आज प्रशस्त हो गया है। सरकार जल्द ही नजूल नीति को लेकर अध्यादेश जारी कर देगी। वहीं विधायक राजकुमार ठुकराल का संकल्प पूरा होने पर उन्होंने देहरादून में मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट मंत्रियों का आभार व्यक्त किया।

40 वर्षो से रुद्रपुर की जनता नजूल भूमि पर मालिकाना हक को लेकर आस लगाए बैठी

पिछले लगभग 40 वर्षो से रुद्रपुर की जनता नजूल भूमि पर मालिकाना हक को लेकर आस लगाए हुए थी। जिला मुख्यालय रुद्रपुर सहित कई स्थानों पर हजारों परिवार पिछले चालीस वर्षों से नजूल भूमि पर स्थाई रूप से निवास कर रहे हैं। पूर्व में सरकार द्वारा बनायी गयी नजूल नीति को हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद खारिज कर दिया था और नजूल भूमि को खाली कराने के आदेश सरकार को जारी किये थे। जिसके बाद हजारों परिवारों पर उजाड़े जाने का संकट खड़ा हो गया था। जिसके बाद मामले में प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली जिसके बाद उजाड़े जाने का आदेश खारिज होने से नजूल भूमि पर बसे लोगों को कुछ राहत जरूर मिली लेकिन नजूल भूमि पर मालिकाना हक की आस फिर अधूरी रह गयी।

विधायक ने पिछले दस वर्षों में कई बार इस मुद्दे को उठाया

विधायक राजकुमार ठुकराल पिछले दस वर्षों में कई बार इस मुद्दे को वह विधानसभा पटल पर उठाया था। 7 सितम्बर को विधायक ठुकराल ने एक बार पुनः सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस मसले पर लम्बी वार्ता की और इस मामले पर सीएम से कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पारित कर अध्यादेश लाने का आग्रह किया। जिसे देखते हुए आखिरकार मुख्यमंत्री ने विधायक ठुकराल के आग्रह पर नजूल के मामले पर कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पारित करने के आदेश दिये। जिसके फलस्वरूप आज कैबिनेट की बैठक में नजूल भूमि पर मालिकाना हक को लेकर प्रस्ताव पारित होते ही मालिकाना हक का मार्ग प्रशस्त हो गया।

18000 परिवारों को उनके घर का मालिकाना हक मिला

वहीं विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि रुद्रपुर के 18000 परिवारों को उनके घर का मालिकाना हक का सपना पूरा होने से उनके जीवन का सबसे बड़ा सपना साकार हो गया है। उन्होंने देहरादून में मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट मंत्रियों का आभार व्यक्त किया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें