Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand Congress
उत्तराखंड : 12 साल पहले हत्या कर फरार हो गया था बदमाश, यहां से गिरफ्तार


नानकमत्ता: 12 साल पहले एक बदमाश हत्या कर फरार हो गया था। ठीक 12 साल बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। 1995 में आपसी विवाद के चलते जरनेल सिंह नवासी बिचई थाना नानकमत्ता ने मक्खन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जरनेल सिंह को गिरफ्तार कर ज़िला कारागार हल्द्वानी भेज दिया था।
उसका जमानत मिली थी। जमानत पर बाहर आने के बाद वो परिवार समेत फरार हो गया। वह पिछले 12 सालों से फरार चल रहा है। ऊधमसिंह पुलिस ने जरनेल सिंह पर 10000 रुपये का इनाम घोषित किया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक टीम का गठन किया था।
नानकमत्ता पुलिस ने जानकारी मिली की वह पंजाब में निवास कर रहा है। जिस सूचना पर टीम को रवाना किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद अब जरनेल सिंह को हल्द्वानी जेल में भेजने की तैयारी चल रही है।