Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand Congress

उत्तराखंड : तांत्रिक ने हाथ-पैर बांधकर बच्ची से किया दुष्कर्म, दरिंदा गिरफ्तार

cabinet minister uttarakhand

काशीपुर: काशीपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने एक अधेड़ को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी झाड़फूंक करने वाला तांत्रिक बताया जा रहा है। उसने नाबालिग बच्ची से जबरन हाथ-पैर बांधने के साथ ही नाबालिग का मुंह कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते रोज उसकी नाबालिग बेटी अपनी बुआ के घर जा रही थी। तभी रास्ते में मोहल्ला अल्ली खां के रहने वाले और झाड़फूंक करने वाले अधेड़ उम्र के तांत्रिक हाजी नजाकत ने उसे अपने घर मे खींच लिया। उनका कहना है कि बच्ची के हाथ बांधने के साथ उसने मुंह भी बंद कर दिया। उसे डराया और उसके साथ रेप किया।

किसी तरह पीड़ित बच्ची चिल्लाई। उसका शोर सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पीड़िता को आरोपित अधेड़ के चंगुल से छुड़ाया। घटना के बाद डरी सहमी पीड़ित बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को सारी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपित नजाकत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें