Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

देहरादून के सुरक्षा गार्ड की यहां संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

corona virus patients in uttarakhand

रुद्रपुर: संदिग्ध हालात में एक कंपनी के सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। ओमेक्स के सुरक्षा गार्ड की मौत की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

देहरादून जिले के ग्राम सौरा सरोली, चकराता निवासी 55 साल के लक्ष्मण सिंह ओमेक्स में सुरक्षा गार्ड थे। वो साथी सुरक्षा गार्ड सितारगंज के बरूवा बाग निवासी बाबूलाल के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह बाथरूम से आने के बाद लक्ष्मण सिंह की हालत बिगड़ गई। इस पर उन्होंने बाबू लाल को बेचौनी होने की बात बताई। जिसके बाद बाबू लाल उन्हें उपचार के लिए ई-रिक्शा से जिला अस्पताल ले आए।

जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पंतनगर थाने के एसआई प्रकाश सिंह बिष्ट पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही मृतक के स्वजनों को दूरभाष पर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसआई प्रकाश सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक के शरीर में किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें