Entertainment

Gadar 3 और Border 2 पर सनी देओल ने दिया अपडेट, मूवी के सिक्वेल को लेकर कहा ये

साल 2023 सनी देओल(Suny Deol) के लिए काफी शानदार रहा। गदर 2 से अभिनेता ने दमदार वापसी की। 22 साल बाद भी दर्शकों ने उनके किरदार तारा सिंह को उतना ही प्यार दिया, जितना उन्होंने ग़दर को दिया था। ग़दर २ के बाद फैंस उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में जानना चाहते है। अभिनेता गदर 3 और बॉर्डर 2 को लेकर चर्चा में बने हुए है। ऐसे में सनी ने खुद इन फिल्मों पर अपडेट दिया है।

Gadar 3 और Border 2 पर क्या बोले सनी

हाल ही में एक इंटरव्यू में सनी देओल ने गदर 3 और बॉर्डर 2 को लेकर बात की है। अभिनेता ने कहा “जब से गदर रिलीज हुई, तब से दावा किया जा रहा है कि मैं ये पार्ट 2 कर रहा हूं, वो पार्ट 12 कर रहा हूं, अरे कितनी पार्ट 2 कर रहा हूं मैं! हर चीज को लेकर अफवाह उड़ाई जा रही है। मैं खुद अपनी आने वाली फिल्मों की घोषणा करुंगा। लोगों को अटकलें लगाने में मजा आता है।”

लाहौर 1947 के लिए कसी कमर

ग़दर 2 के बाद अभिनेता लाहौर 1947 में नज़र आएंगे। सनी ने अपने नेक्स्ट प्रोजेक्ट्स लाहौर 1947 की घोषणा की। फिल्म के बारे में अभिनेता ने कहा गदर २ की सक्सेस की वजह से ये फिल्म बन रही हैं। इस फिल्म से हम बीते 15-17 सालों से जुड़ें हैं, लेकिन कुछ हो नहीं पा रहा था। सभी के लिए गदर ने दरवाजे खोल दिए है।

सनी देओल-राजकुमार संतोषी की हिट जोड़ी

बता दें की अभिनेता का नेक्स्ट प्रोजेक्ट लाहौर 1947 है जिसको राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म को आमिर खान द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा हैं। सनी देओल और राजकुमार की जोड़ी फिल्म घायल और दामिनी फिल्मों में देखी गई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें