HighlightUdham Singh Nagar NewsUttarakhand Weather News
उत्तराखंड : ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म, आज से बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू


उधमसिंह नगर के गदरपुर क्षेत्र में शासन के निर्देश के बाद ऑनलाइन पढ़ाई भी शुरू हो गई है। खंड शिक्षा अधिकारी रवि मेहता ने बताया कि शासन के निर्देश के बाद 1 जुलाई से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की जा रही है और बच्चों को मिड-डे मील भी उपलब्ध करवाया जा रहा है खंड शिक्षा अधिकारी रवि मेहता ने कहा कि जिन बच्चों के पास ऑनलाइन पढ़ाई के लिए कोई सुविधा नहीं है उन बच्चों को पूर्व में तैयार किया गया सिलेबस उनके घर पर पहुंचाया जा रहा है और अन्य माध्यमों से भी हम लोग बच्चों तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि कोरोना के बाद इस तरह की बीमारी में बच्चों की शिक्षा में कमी ना रहे। आपको बता दें कि 30 जून को ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म हो गया है और आज 1 जुलाई से सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षा शुरू की गई है।