Big NewsUttarakhand Chamoli NewsUttarakhand Weather News

अचानक बदला मौसम, आंधी-तूफान से पेड़ टूटकर रोड पर गिरे, 13 गांवों में आवाजाही व बिजली की सप्लाई ठप

मंगलवार दोपहर अचानक ही मौसम ने करवट ली और आंधी-तूफान के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। आंधी-तूफान से बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर बाजवाला गदेरे के पास चीड़ के तीन पेड़ टूट गए और सड़क पर गिर गए। जिस कारण यातायात ठप हो गया है।

आंधी-तूफान के कारण टूटकर सड़क पर गिरे पेड़

मंगलवार को दोपहर बाद चमोली में अचानक मौसम बदला और तेज आंधी-तूफान के साथ बूंदाबांदी हुई। आंधी-तूफान के कारण चीड़ के तीन पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए। जिस कारण यातायात ठप हो गया है। सड़क पर पेड़ गिरने के कारण 13 गांवों में आवाजाही ठप है।

13 गांवों में बिजली की सप्लाई भी बंद

पेड़ गिरने के कारण यहां से गुजर रही बिजली की लाइन भी क्षतिग्रस्त होे गई है। जिस कारण घाटी के गाड़ी, ब्यारा, निजमुला, ईराणी, झींझी, पाणा सहित करीब 13 गांवों में बिजली की सप्लाई भी ठप हो गई है। लोगों ने जल्द विद्युत सप्लाई को सुचारू करने की मांग की है।

ग्रामीणों ने की सड़क को जल्द से जल्द खोलने की मांग

गांव वालों का कहना है कि ये सड़क निजमुला घाटी की लाइफलाइन है। इस सड़क के कारण ही 13 गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से होता है। सड़क के बंद होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। अगर जल्द ही इसे ठीक नहीं किया गया तो लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द पेड़ को सड़क से हटाने की मांग की है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें