Big NewsUttarkashi News

उत्तरकाशी मस्जिद मामला : रैली के बीच हुआ पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

उत्तरकाशी में लगातार तनाव बढ़ता ही जा रही है। मस्जिद हटाने की मांग को लेकर निकाली गई जन आक्रोश रैली के दौरान भीड़ अनियंत्रित हो गई और भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। जिसमें कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना सामने आ रही है। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

उत्तरकाशी में रैली के दौरान हुआ पथराव

उत्तरकाशी में हिंदू संगठन के लोग एक मस्जिद को हटाने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर आज जन आक्रोश रैली निकाली गई। जिसमें भीड़ बेकाबू हो गई और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। मिली जानकारी के मुताबिक भीड़ में से कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस दौरान कई पुलिस वाले घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज कर पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा है।

धार्मिक संगठन ने निकाली है जनाक्रोश रैली

आपको बता दें कि उत्तरकाशी में एक मस्जिद है जिसे हिंदू संगठन के लोग अवैध बता रहे हैं। इस मस्जिद को हटाने की मांग काफी समय से की जा रही है। संयुक्त सनातन धर्म रक्षक दल ने 24 अक्टूबर को जन आक्रोश रैली का ऐलान किया। आज जन आक्रोश रैली निकाली गई। इस दौरान उत्तरकाशी बाजार और डुंडा बाजार भी बंद रहा।

मस्जिद को बताया जा रहा है अवैध

उत्तरकाशी में जिस मस्जिद को लेकर बवाल हो रहा है उसे हिंदू संगठन के लोगों द्वरा अवैध बताया जा रहा है। हालांकि प्रशासन इस मस्जिद के सरकारी भूमि पर अवैध रूप से ना बने होने होने के लेकर एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी कर चुका है। लेकिन लोग इसे मानने के लिए तैयार नहीं है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें