Dehradun NewsHighlight

प्रदेश को मिले 342 ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को शासकीय आवास पर उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 342 ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों एवं लोक सेवा आयोग के माध्यम से पंचायती राज विभाग के अंतर्गत चयनित आठ सहायक लेखाकारों को नियुक्ति पत्र सौंपे

उज्ज्वल कार्यकाल के लिए दी शुभकामनाएं

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आज नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी युवा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए प्रदेश की विकास यात्रा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। सीएम ने सभी के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।

रिक्त पदों को भरने का काम कर रही सरकार : CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नवाचार को धरातल पर उतारने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवा कल्याण के लिए समर्पित हमारी सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए रिक्त पदों को भरने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें