Dehradun NewsHighlight

सीएम धामी ने सौंपे अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, उज्जवल भविष्य के लिए की कामना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को शासकीय आवास पर उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा वित्त विभाग के अन्तर्गत लेखा परीक्षक के पद पर चयनित 51 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

सीएम धामी ने सौंपे अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को 51 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि आप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए राज्य के विकास व जनसेवा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे। सीएम ने कहा हम रोजगार सृजन की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं।

रिक्त पदों को भरने के लिए चल रही प्रक्रियाएं

सीएम धामी ने कहा कि विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए प्रक्रियाएं तेजी से चल रही हैं। हमारी सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं को सम्पन्न कराते हुए प्रदेश के युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु संकल्पबद्ध है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें