Entertainment

शाहरुख के बेटे के सपोर्ट में स्टार, कहा-आर्यन अच्छा बच्चा है, वो दुर्भाग्य से गलत वक्त पर गलत जगह था

ARYAN KHAN

शाहरुख के बेटे को एनसीबी ने बीते दिनों क्रूज पर रेव पार्टी करने के दौरान गिरफ्तार किया। सोशल मीडिया पर स्टार किड की जमकर किरकिरी हो रही है। वहीं अब शाहरुख के सपोर्ट में बॉलीवुड एक्टर सलमान ख़ान, निर्देशक पूजा भट्ट, हंसल मेहता समेत कई सितारों के बाद अब ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुज़ैन ख़ान ने शाह रुख ख़ान को सपोर्ट किया और उनके बेटे आर्यन ख़ान के लिए फिक्र ज़ाहिर की है। फिलहाल आर्यन 7 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में हैं।

इस मामले पर अब तक कई सितारों के रिएक्शन सामने आ चुके हैं जिन्हें शाहरुख के लिए दुख ज़ाहिर का है। वहीं इस केस पर अब सुज़ैन खान ने भी प्रतिक्रिया दी है। ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुज़ैन का कहना है कि दुर्भाग्य से आर्यन गलत वक्त पर गलत जगह था, जब्कि वो एक अच्छा लड़का है।

पत्रकार शोभा डे के एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए सुज़ैन ने लिखा कि मुझे लगता है कि ये आर्यन खान के बारे में नहीं है, क्योंकि दुर्भाग्य से वह गलत समय पर गलत जगह पर था, इस स्थिति को एक उदाहरण बनाया जा रहा है जिसमें कुछ लोगों को मज़ा आता है क्योंकि वो बॉलीवुड के लोगों का शिकार करते हैं। यह दुखद और अनुचित है क्योंकि वो एक अच्छा बच्चा है। मैं गौरी और शाहरुख के साथ खड़ी हूं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें