Big NewsPauri Garhwal News

पिंजरे में कैद हुआ श्रीनगर का आदमखोर गुलदार, दो मासूमों को बनाया था शिकार

श्रीनगर के आदमखोर गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है। बता दें कुछ दिन पहले गुलदार गांव के दो बच्चों को अपना निवाला बना चुका है। जिसके बाद से गांव में दहशत का माहौल था।

पिंजरे में कैद हुआ श्रीनगर का आदमखोर गुलदार

वन विभाग की टीम ने रविवार सुबह करीब पांच बजे गुलदार को पिंजरे के कैद कर लिया है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक गुलदार श्रीनगर के ऐठाना वाली रोड पर लगे पिजरे में कैद हो गया है। जिसके बाद गुलदार को मेडिकल परिक्षण के लिए पौड़ी ले गए हैं।

दो बच्चों को बना चुका था निवाला

बता दें श्रीनगर की एसडीएम नूपुर वर्मा ने गुलदार की सक्रियता को देखते हुए डीएम पौड़ी के निर्देशों पर श्रीनगर नगर क्षेत्र के साथ ही ग्राम श्रीकोट, ढिक्वाल गांव, सरणा, बुघानी, जलेथा, भटोली, ग्वाड़, रैतपुर, कोठगी, खिरसू में नाइट कर्फ्यू लगाया था।

गुलदार ने श्रीनगर में चार वर्षीय और 11 साल के बच्चे को अपना निवाला बनाया था। घटना के बाद वन विभाग की ओर से तीन पिंजरे लगाए गए थे। जिसके बाद से गांव में गुलदार की दहशत बनी हुई थी। इसके साथ ही कई गांवो में अवकाश घोषित किया था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें