Nainital NewsHighlight

खेल मंत्री ने किया स्टेडियम का औचक निरीक्षण, जानें किस बात पर हुई आग बबूला

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने आज हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टेबल टेनिस कोड की जर्जर हालत देख कर खेल मंत्री ने नाराजगी जाहिर की। रेखा आर्य ने टेबल टेनिस कोड की व्यवस्था कर पूरी निगरानी करने के दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही कार्यदाई संस्था को जल्द से जल्द स्टेडियम विभाग को हैंडोवर करने के लिए निर्देशित किया।

खेल मंत्री ने किया स्टेडियम का औचक निरीक्षण

बुधवार को हल्द्वानी पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्य ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैडमिंटन कोड़, टेबल टेनिस, स्विमिंग पूल सहित विभिन्न गेम्स के बन रहे स्टेडियम का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कर विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए ।

रेखा आर्य ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के रखरखाव का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जल्द से जल्द खेलों को शुरू करने के लिए विभागीय अधिकारियों को कहा। इस दौरान टेबल टेनिस कोड की जर्जर स्थिति पर उसे ठीक करने के निर्देश भी दिए।

टेनिस कोड की जर्जर स्थिति देख जताई नाराजगी

टेनिस कोड की जर्जर स्थिति देखकर रेखा आर्य ने नाराजगी जाहिर कर अधिकारियों को उसे जल्द सही करने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा क्रिकेट स्टेडियम को लेकर मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि विभाग क्रिकेट स्टेडियम में जल्द से जल्द क्रिकेट कराने के लिए गंभीर है। इसके लिए सभी आवश्यकताओं को पूरा कर जल्द इसकी शुरुआत की जाएगी।

खेल भूमि के नाम में भी जाना जाए उत्तराखंड : रेखा आर्य

रेखा आर्य ने कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाडियों के लिए लगातार प्रयास कर रही है।आज खिलाडियों के लिए खेल विभाग लगातार अनुकूल वातारवरण बना रहा है। हमारा प्रयास है कि हम उत्तराखंड को जिस तरह देवभूमि के नाम से जानते है उसी प्रकार इसे खेल भूमि के रूप में भी जाना जाए। जिसके लिए वह लगातार काम कर रही हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें