Dehradunhighlight

खेल मंत्री रेखा आर्य ने दिए निर्देश, प्रति कोच करे पांच मेडलिस्ट तैयार

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने खेल निदेशालय में विभागीय अधिकारियों के साथ इस वर्ष प्रस्तावित राष्ट्रीय खेल और सीएम धामी की घोषणाओं के संबंध में बैठक ली। बैठक में विभागीय अधिकारियों से राष्ट्रीय खेलों के खेल मैदानों के निर्माण व अवस्थापना के बारे में जानकारी ली।

निर्माण कार्य को किया जाए समय ओर पूरा

रेखा आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय खेल की मेजबानी मिलना राज्य के लिए खुशी की बात है। हम राष्ट्रीय राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी निर्माण कार्य बचे हुए हैं उन्हें तय समय पर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करा लिया जाए।

प्रति कोच करे पांच मेडलिस्ट तैयार : रेखा आर्य

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि राज्य में कार्यरत करीब 500 कोच पांच-पांच मेडलिस्ट को राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार करेंगे। ऐसे में राज्य के खिलाड़ियो की प्रतिभा सामने निखर कर आएगी और हम अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button