Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh Rawat

VIDEO : तो क्या अनिल बलूनी की बदौलत हो रहा है विपक्षियों का हृदय परिवर्तन?

anil baluni

देहरादून : उत्तरकाशी के पुरोला विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक राजकुमार रविवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने रविवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक ने राजकुमार का पार्टी में स्वागत किया। वहीं कांग्रेस विधायक और निर्दलीय विधायक के भाजपा में शामिल होने के बाद बलूनी का कद और बढ़ गया है। क्योंकि दोनों विधायक अनिल बलूनी की भर भर के तारीफ कर चुके हैं। दोनों विधायकों के भाजपा में शामिल होने की वजह अनिल बलूनी बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि अनिल बलूनी के काम से प्रभावित होकर दोनों ने भाजपा का हाथ थामा। ऐसे में सवाल उठ रहा है क्या क्या अनिल बलूनी की बदौलत हो रहा है विपक्षियों का ह्रदय परिवर्तन हुआ है?

विधानसभा चुनाव से पहले ज्यादातर पार्टियां लगातार कद्दावर नेताओं को अपने ओर खींचने की कवायद में लगी हुई है जिसमे अब तक भाजपा सबसे आगे है। हाल ही में धनोल्टी विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार भाजपा में शामिल हो चुके हैं जिससे कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है हालांकि प्रदेश अध्यक्ष ने राजकुमार के भाजपा में जाने पर परमेश्वर का शुक्रिया अदा किया है।

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले राजकुमार का पार्टी बदलना कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि, राजकुमार पहले भाजपा से विधायक भी रह चुके हैं और साल 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी न बनाए जाने पर कांग्रेस में शामिल हुए थे। भाजपा में शामिल होने के बाद राजकुमार ने कहा कि भाजपा पिछड़ी जाति के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है जबकि कांग्रेस ने आजादी के बाद से इन लोगों को सब्सिडी पर निर्भर बनाया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा का शानदार काम देखकर वह पार्टी में शामिल हुए।

भाजपा प्रवक्ता अनिल बलूनी ने राजकुमार की वापसी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी मजबूत होगी। वहीं पुरोला से विधायक राजकुमार ने अनिल बलूनी की जमकर तारीफ की। बता दें इससे पहले धनोल्टी से निर्दलीय विधायक जो की भाजपा ज्वॉइन कर चुके हैं, उन्होनों मानसून सत्र के दौरान अनिल बलूनी की तारीफ की थी जिसके बाद कहा जा रहा है कि अनिल बलूनी के स्वाभाव, मेहनत और मृदुल भाषा, काम के प्रति गंभीरता को देखते हुए विपक्षी भाजपा में आने के लिए राजी हुए। सवाल उठ रहे हैं कि क्या अनिल बलूनी की बदौलत हो रहा है विपक्षियों का ह्रदय परिवर्तन हुआ है?

https://youtu.be/lnD4Y3oF_cU

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें