Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक ने थामा बीजेपी का दामन

CONGRESS MLA RAJKUAMR

नई दिल्ली : दिल्ली से कांग्रेस के लिए झटके भरी खबर है। बता दें कि पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार आज भाजपा के हो चले हैं। जी हां आज दिल्ली में राजकुमार ने सीएम और प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया है जिससे उत्तराखंड कांग्रेस में हलचल मच गई है। ये कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है कि उनका एक विधायक ने घर वापसी कर ली है। अब इसके पीछे क्या कारण है ये तो कोई नहीं जानता लेकिन चुनाव से पहले दल बदलने का सिलसिला जारी है और ज्यादातर विधायक भाजपा की पारी में जा रहे हैं जिससे भाजपा के लिए फायदा हो सकता है।

आपको बता दें कि बीते दिन ही धनोल्टी से निर्दलीय प्रीतम पंवार ने भाजपा का दामन थामा था जिसके बाद आज रविवार को कांग्रेस के पुरोला से विधायक राजकुमार भी अब भाजपा के शामिल हो गए हैं। राजकुमार ने दिल्ली  भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी की सदस्ता ली। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे।

इससे पहले शनिवार को राजकुमार भाजपा में शामिल होने वाले थे। लेकिन किन्हीं कारणों से उनकी ज्वाइनिंग टल गई थी। सूत्रों के मुताबिक, विधायक ने भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के सामने देहरादून की एक सीट से टिकट देने की शर्त रखी थी। जिस कारण ऐसा हुआ था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें