HighlightUttarakhandUttarakhand Weather News

हेमकुंड साहिब से लेकर नैनीताल तक हुई बर्फबारी, देखें खूबसूरत तस्वीरें

उत्तराखंड में शनिवार को मौसम ने करवट ली और पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी हुई। बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में ठंड में इजाफा हो गया है। हेमकुंड साहिब से लेकर नैनीताल बर्फ की सफेद चादर में लिपटा हुआ है। बर्फबारी के खूबसूरत नजारे को पर्यटक अपने कैमरों में कैद करते हुए नजर आए।

हेमकुंड साहिब से लेकर नैनीताल तक हुई बर्फबारी

प्रदेश में कई दिनों तक मौसम शुष्क रहने के बाद एक बार फिर से बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ में जमकर बर्फबारी हुई। इसके साथ ही मसूरी, चकराता, औली और पिथौरागढ़ की वादियां बर्फ की सफेद चादर में लिपट गई हैं।

SNOWFALL

नैनीताल में हुई सीजन की पहली बर्फबारी

सरोवर नगरी नैनीताल में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। नैनीताल में रामगढ़, मुक्तेश्वर, धारी, पंगोट और धानाचुली में हिमपात हुआ है। नैनीताल के पहाड़ पानी के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ की चादर बिछी हुई है। नैनीताल में सीजन की पहली बर्फबारी होने से स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों के चेहरे खिले हुए हैं।

SNOWFALL

कुछ और दिन बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज

प्रदेश में कल भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहेगा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले दो से तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा और कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होगी।

SNOWFALL

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें