Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : मसूरी और नैनीताल में बर्फबारी, पहाड़ों पर सिलसिला जारी

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: मौसम ने एक बाद फिर करवट ली है। सुबह से ही तापमान में गिरावट महसूसी की जा रही थी। दोपहार बाद प्रदेशभर में बारिश का दौर शुरू हुआ और शाम होते-होते कई जगहों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। मसूरी, धनोल्टी, नैनीताल की ऊंची पहाड़ियों सहित अन्य जिलों में भी बर्फबारी हुई।

केदारनाथ-गंगोत्री सहित चारधाम और ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद प्रदेश में पारा गिरने से ठंड बढ़ गई है। ऐसे में लोगा अपने-अपने घरों में हैं, जिसकी वजह से बाजारों में भीड़ भी कम हो गई। मौसम ने एक बार फिर मिजाज बदला और केदारनाथ सहित अनेक ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी हुई। इससे केदारनाथ में काफी ठंड होने लगी है। जबकि ऊंचे ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। केदारनाथ, मदमहेश्वर, तुंगनाथ, चन्द्रशिला, चोपता, दुगलविट्टा, सारी, देवरियाताल आदि स्थानों पर बर्फबारी हुई।

बर्फबारी के चलते चोपता-गोपेश्वर मार्ग पर आवाजाही प्रभावित ठप हो गई है। बर्फ के कारण यहां वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। बर्फबारी और बिगड़े मौसम का असर निचले इलाकों में भी देखा जा रहा है। मुख्यालय में ठंड से बचने के लिए लोग कमरों में ही कैद रहे। जबकि कई जगहों पर व्यापारी अलाव के सहारे रहे। जिले के सभी स्थानों पर ठंड से जनजीवन ठिठुरता दिखाई दिया। इधर, ठंड के चलते चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी भी अपने भ्रमण को लेकर मुश्किलों में रहे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें