Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : जौनसार-बावर में बर्फबारी, ये मार्ग हुआ बंद

corona virus patients in uttarakhand

विकासनगर : पिछले तीन दिनों से ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। लगातार बारिश के बाद तापमान में काफी गिरावट आ गई है, जिसके चलते जौनसार बावर की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के कारण मसूरी-चकराता-त्यूणी हाईवे यातायात के लिए बंद हो गया। हाईवे पर चकराता से आगे जाड़ी गांव से लेकर लोखंडी और देववन के बीच करीब एक फीट बर्फ पड़ने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है।

ऊंचे इलाकों में हिमपात के चलते मौसम खुशनुमा हो गया है। लोखंडी में हुई बर्फबारी के चलते हाईवे पर खड़े कई वाहन बर्फ की सफेद चादर से ढक गए। इस बार देर से हुई सीजन की बर्फबारी से ऊंचाई वाले ग्रामीण इलाकों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया। बर्फ से ग्रामीणों के मकानों की छत ढक गई और पानी के स्रोत फ्रिज हो गए। जिससे गांव के लिए बनी पेयजल लाइनों में आपूर्ति बाधित है, लोग बर्फ पिलाकर किसी तरह गुजारा चला रहे हैं।

लोखंडी क्षेत्र में हाईवे पर जमी बर्फ की मोटी परत से गुरुवार सुबह आसमान पर छाए बादलों के बीच से निकली हल्की धूप का नजारा देखते ही बना है। जौनसार बावर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का विहंगम नजारा देखने के लिए पर्यटक भी पहुंचने लगे। देश के कई राज्यों से पहुंचे पर्यटकों ने मसूरी-चकराता-त्यूणी हाईवे पर लोखंडी से कनासर-देववन के बीच हुई बर्फबारी का आनंद उठाया। इस दौरान उन्‍होंने खूब मस्ती की। वहीं, बर्फबारी की इंतजार कर रहे ग्रामीण किसान और बागवान भी बेहद खुश हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें