Dehradun NewsHighlightUttarakhandUttarakhand Weather News

बद्रीनाथ और धारचुला की पहाड़ियों पर बर्फबारी, देहरादून में निकला रेनबो

snow fall in uttarakhand
बद्रीनाथ की पहाड़ियों पर हिमपात photo – amar ujala

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ों पर मौसम बदल गया है। राज्य की उंची पहाड़ियों पर सीजन का पहला हिमपात हो गया है। इसके साथ ही राज्य में ठंड की शुरुआत भी हो गई है।

उत्तराखंड में लगातार मौसम के खराब होने और पर्वतीय जिलों में बारिश का असर दिखने लगा है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम बदलने लगा है। शनिवार को बद्रीनाथ और पिथौरागढ़ में धारचुला की पहाड़ियों पर अच्छी बर्फबारी हुई है। इसके चलते इन इलाकों में मौसम बेहद ठंडा हो गया है। माना जा रहा है कि अगर एक दो दिन ऐसा ही मौसम बना रहा तो और बर्फबारी हो सकती है। वहीं अमर उजाला की खबर के अनुसार पिथौरागढ़ की दारमा घाटी के चीन सीमा के अंतिम चौकी दावे में लगभग 14 इंच बर्फ और पहाड़ों में एक फुट से अधिक बर्फबारी दर्ज की गई है। हेमकुंड साहिब में भी बर्फबारी दर्ज की गई है। बर्फबारी के चलते राज्य में ठंड की औपचारिक शुरुआत मानी जा सकती है।

rainbow in dehradun
देहरादून के आसमान में इंद्रधनुष का नजारा

वहीं राजधानी देहरादून में भी भारी बारिश हो रही है। देहरादून के प्रेमनगर, चकराता रोड, राजपुर रोड के साथ ही मसूरी में भी बारिश हो रही है। दोपहर तकरीबन 3 बजे के बाद राजधानी में मौसम तेजी से बदलने लगा और अलग अलग इलाकों में बारिश शुरु हो गई। राजधानी का पूरा आसमान काले बादलों से ढक गया। वहीं मसूरी में बारिश के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ठंड के चलते लोगों के गर्म कपड़े भी निकल आए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें