Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड में अब स्कूटी से शराब की तस्करी, 96 पव्वे के साथ एक गिरफ्तार

देहरादून : देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में तस्कर नशे का कारोबार चलाने के लिए कई हथकंडे अपना रहे हैं। कभी टैक्सी से तो कभी स्कूटी से तस्करी की जा रही है। इसमे महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं बता दें कि नशे के खिलाफ पूरे प्रदेश में पुलिस अभियान चलाए हैं जिसमे रायवाला थाना पुलिस को सफलता हाथ लगी है। रायवाला पुलिस ने स्कूटी में शराब तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से पुलिस ने 96 पव्वे (2 पेटी) अंग्रेजी शराब मार्का 8PM भी बरामद की है। उत्तराखंड में अब तस्कर तस्करी के नए नए हथकंडे अपना रहे हैं।

बता दें कि रायवाला थानाध्यक्ष ने समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को अवैध रूप से शराब की बिक्री/तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए सख्त आदेश दिए थे। जिसको गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक तस्कर को धर दबोचा। रायवाला पुलिस ने 22 जनवरी की रात एक अभियुक्त अजय शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा निवासी ग्राम मासी पोस्ट रानीखेत जनपद अल्मोड़ा, हाल निवासी (लक्कड़ घाट श्यामपुर ऋषिकेश जनपद देहरादून) को हीरो माएस्ट्रो स्कूटी UK09B4886 पर 96 पव्वे (2 पेटी)अंग्रेजी शराब 8 PM तस्करी करते ओवर ब्रिज रायवाला के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा-60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है|

बरामदगी
1-96 पव्वे अंग्रेजी शराब मार्का 8 PM व्हिस्की 2-हीरो माइस्ट्रो स्कूटी UK09B4886

नोट- अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें