Big NewsDehradun News

उत्तराखंड: गोली कांड वाली रात, दो जगह हुआ फायर, यहां युवक की मौत

fire happened at two places

देहरादून: राजधानी देहरादून में शुक्रवार रात को दो गोली कांड से सनसनी फैल गई। एक गोली कांड प्रेमनगर और दूसर गोली कांड राजपुर रोड पर हुआ। दोनों ही मामलों में दो लोग घायल हो गए थे। प्रेमनगर में गोली लगने से घायल ने आज दम तोड़ दिया। गोली चलाने वाले दोनों ही मामलों के आरोपियों की पहचान हो चुकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार देहरादून के प्रेमनगर में शुक्रवार देर रात हुए गोलीकांड में घायल युवक की शनिवार सुबह मौत हो गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मृतक युवक के परिजनों ने प्रेमनगर थाने में जमकर हंगामा किया। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि देर रात दो गुट आपस में पार्टी कर रहे थे।

इसी बीच वहां पर बैठे एक व्यक्ति ने राहुल नाम के युवक पर गोली चला दी। फायरिंग में युवक को तीन गोली लगी। घटना के बाद युवक को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसने सुबह दम तोड़ दिया। एसओ प्रेमनगर कुलदीप पंत ने बताया कि गोली चलाने वाले की पहचान हो गई है। मामला आपसी रंजिश का है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें