Entertainment

Munawwar Rana Died: नहीं रहे मशहूर शायर मुनव्वर राणा, 71 साल की उम्र में हुआ निधन

Munawwar Rana Died: मशहूर शायर मुनव्वर राणा(Munawwar Rana) अब इस दुनिया में नहीं रहे। लखनऊ पीजीआई में उन्होंने अंतिम सांस ली। 71 साल के शायर काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। जिसकी वजह से उन्हें लखनऊ पीजीआई में एडमिट कराया गया।

वेंटिलेटर सपोर्ट में थे Munawwar Rana

खबरों की माने तो पीजीआई में मुनव्वर राणा काफी लम्बे वक्त से डायलिसिस पर थे। बताया जा रहा है की उनके फेफड़ों में इंफेक्शन था। जिसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट में रखा था। काफी लंबे वक्त से उन्हें किडनी की समस्या थी।

मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा ने पिता के निधन की खबर मीडिया को बताई। उन्होंने बताया की लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। साथ ही उन्होंने बताया की सोमवार को उनका स‍िपुर्दे-ए- खाक होगा। बता दें की मुनव्वर राणा अपने पीछे पत्नी, चार बेटी और एक बेटा छोड़ कर चले गए।

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में हुआ था जन्म

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में 26 नवंबर 1952 को फेमस शायर मुनव्वर का जन्म हुआ। मां पर लिखी शायरियों के लिए मुनव्वर राणा काफी फेमस थे। उनके द्वारा लिखी गई कविता शाहदाबा के लिए उन्हें साल 2014 में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था। लेकिन उन्होंने इसे लौटा दिया था। इसके बाद से ही उन्होंने सरकार की तरफ से कोई भी अवार्ड ना लेने की कसम खा ली थी।

उत्तर प्रदेश में जन्में मुनव्वर ने अपना अधिकतर जीवन पश्चिम बंगाल के कोलकाता में व्यतीत किया। उर्दू के शायर मुनव्वर अपने शेरों में अवधी और हिंदी शब्दों का इस्तेमाल काफी किया करते थे। मां पर लिखी शायरियों के लिए मुनव्वर राणा काफी फेमस थे। जिसके चलते उन्हें हिंदी भाषी लोगों के बीच भी काफी लोकप्रियता मिली।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें