National

आपके काम की खबर : व्हाट्सएप के इस फीचर को देखकर आपके मुंह से भी निलकेगी वाह!!!

WhatsApp Delete for Everyone

खबर आपके काम की है। व्हाट्सएप हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गया। सुबह उठते ही पहले व्हाट्सएप औऱ सोशल साइट्स पर हम एक नजर मारते हैं। वहीं इन एप्स में कई बदलाव होते रहते हैं। कभी रंग तो कभी फीचर्स में. वहीं बात करें इंस्टैंट मैसेजिंग एप Whatsapp की तो बता दें कि इसमे डिलिट मैसेज फीचर सबसे शानदार फीचर्स में से एक है। इस फीचर के जरिए यूजर्स किसी भी अन्य यूजर्स को मैसेज भेजने के 68 मिनट्स के अंदर उसे डिलीट कर सकते हैं। लेकिन कुछ समय बाद इसमें बदलाव किया गया। अब एक बार फिर से Whatsapp के इस फीचर में कंपनी ने कुछ बदलाव किए हैं।

जी हां खबर है कि डिलीट फॉर एवरीवन को अब हमेशा के लिए ऑन किया जा रहा है जिसके बाद आप किसी मैसेज को जब मन हो तब डिलीट फॉर एवरीवन कर सकेंगे।नए फीचर में कंपनी ने अपने Recipient लिमिट में बदलाव किए हैं। इसका मतलब है कि अगर आप किसी भी मैसेज को डिलीट करते हैं और उस यूजर को 13 घंटे 8 मिनट और 16 सेंकेंड्स के भीतर मैसेज डिलीट की रिक्वेस्ट नहीं मिलती है तो फिर आपका डिलीट किया हुआ मैसेज, डिलीट नहीं होगा

दाहरण के तौर पर अगर आपने किसी यूजर को मैसेज भेजा है और उसे डिलीट कर दिया लेकिन उसका फोन बंद है या फिर किसी कारणवश वह व्हाट्सएप नहीं इस्तेमाल कर सकता है तो फिर मैसेज डिलीट नहीं हो सकेगा। इस नए फीचर की जानकारी Whatsapp पर निगाह रखने वाले WABetainfo ने दी है। इस फीचर से संबंधित अपने एक ट्वीट में बताया गया है कि यह मैसेज उनके लिए जारी किया गया है जो इसका गलत फायदा  उठाते थे।

हालांकि, अभी भी यूजर्स एक घंटे 8 मिनट और 16 सेकेंड्स के अंदर भेजे गए मैसेज को डिलीट कर सकते हैं। लेकिन यह तभी संभव होगा जब यूजर को आपका मैसेज 13 घंटे 8 मिनट और 16 सेकेंड के अंदर मिल जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें