UttarakhandHighlightUttarakhand Chamoli NewsUttarakhand Weather News

Rain Red Alert के चलते इस जिले में कल बंद रहेंगे स्कूल

Chamoli news: प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के निदेशक ने प्रदेश में अगले दो दिन तक भारी से अत्यंत भारी बारिश का Rain Red Alert जारी किया है। जिसे देखते हुए चमोली जनपद के जिलाधिकारी ने 24 अगस्त के लिए एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

Rain Red Alert के चलते चमोली में 24 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल

Rain Red Alert के बाद चमोली जनपद के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जिले में संचालित होने वाले सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों और शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में कक्षा एक से बाहरवीं तक के लिए एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। छात्र-छात्रों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन की ओर से ये फैसला लिया गया है।

chamoli news

अगले दो दिन प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी (Heavy rain alert)

Heavy rain alert अगले दो दिन प्रदेश के कुछ जनपदों में भारी से अत्यंत भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक आज टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और उधमसिंह नगर जिले में भारी से अत्यंत भारी बारिश के आसार हैं। जबकि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जनपद के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें