Uttarakhand Chamoli NewsHighlightJoshimath News In HindiUttarakhand

Chamoli: थम नहीं रहा Joshimath landslide, अब इस जगह आई दरारें, प्रभावितों को किया शिफ्ट

Chamoli news: Joshimath landslide थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी भी जोशीमठ में खतरा मंडरा रहा है। जोशीमठ में तलहटी के मारवाड़ी हेलंग बाईपास में सेलंग के नीचे पांच सौ मीटर भूस्खलन हुआ है। इससे कई लोगों के घरों में दरारें आ गई है। जिसके बाद से स्थानीय लोग डर के साए में रात काटने को मजबूर हैं।

16 परिवारों पर मंडराया खतरा

मिली जानकारी के मुताबिक आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि joshimath के सुनील गांव में landslide से भवनों को खतरा बना हुआ है। जिससे 16 परिवार प्रभावित हुए हैं। पांच प्रभावित परिवारों को प्रशासन की ओर से राहत कैंप में रहने के निर्देश दे दिए हैं। अन्य परिवारों को भी शिफ्ट होने के लिए कहा गया है।

chamoli news

पांच प्रभावित परिवारों को किया शिफ्ट

इसके अलावा मनोहर बाग वार्ड और सुनील गांव को जाने वाला वैकल्पिक मार्ग पर भी दरारें आई हैं। इसके साथ ही सिंहधार वार्ड में भी खेतों व रास्तों पर नई दरारें आई है।

हालांकि यहां पर पहले से आई दरारें चौड़ी होने की शिकायत स्थानीय नागरिकों ने तहसील प्रशासन से की है। तहसील प्रशासन की टीम ने सुनील वार्ड के नेगी मोहल्ला और पंवार मोहल्ला में हो रहे भू-धंसाव का निरीक्षण किया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें