Almora NewsBjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : साड़ी और ब्लाउज चोरी करने वाला गिरफ्तार, हर कोई हैरान

corona virus patients in uttarakhand

अल्मोड़ा: चोरी की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। अधिकांश चोर कीमती सामान की ही चोरी करते हैं। लेकिन, कुछ ऐसे मामले भी सामने आती हैं, जो लोगों को हैरान कर देती हैं। पुलिस भी इस तरह के मामलों से चौंक जाती है। ऐसा ही एक मामले अल्मोड़ा में सामने आया है। पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है, उसके बारे में सुनकर हरकोई हैरान है।

पुलिस ने साड़ी, ब्लाउज और नकदी चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने पकड़ लिया। उसे पकड़ने में पुलिस को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी पड़ोसी बताया जा रहा है। लक्ष्मी टम्टा ने अज्ञात व्यक्ति पर अपने घर से 17 नई साड़ियां, 3 पीस ब्लाउज का कपड़ा, एक सूटकेश और 4176.00 की नकदी सहित चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल आरोपी अवधेश कुमार टम्टा (22) निवासी धार्मी मोहल्ला अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर किया। आरोपी के पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया। इससे पहले भी लोगों के घरों से महिलाओं के कपड़े चुराने का मामला सामने आया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें