UttarakhandSports

Santosh Trophy 2023: उत्तराखंड ने पांडिचेरी के खिलाफ 7-1 के बड़े मार्जिन से जीत की दर्ज, प्वाइंट टेबल में टॉप पर है टीम

Santosh Trophy 2023: संतोष ट्रॉफी के लिए हो रहे फूटबाल मुकाबले में ग्रुप मैच के दौरान उत्तराखंड ने पांडिचेरी को हरा दिया। उत्तराखंड की टीम ने 7-1 के बड़े मार्जिन से जीत हासिल की है।

Santosh Trophy 2023 में प्वाइंट टेबल पर टॉप पर है टीम

Santosh Trophy में उत्तराखंड ने लगातार दो जीत हासिल की है। इसी के साथ ग्रुप-ई प्वाइंट टेबल पर उत्तराखंड की टीम टॉप पर बनी हुई है। ग्रुप ई के मैच अमृतसर में हो रहे है। पांडिचेरी के अलावा अपने पहले मैच में उत्तराखंड ने सिक्किम को 2-1 से मात दी थी।

उत्तराखंड शुरुआत से ही था हावी

उत्तराखंड की टीम खेल के शुरुआत से ही पांडिचेरी पर हावी थी। पहले हाफ तक उत्तराखंड 4-1 से आगे थी। खेल के दूसरे हाफ में उत्तराखंड की टीम ने पांडिचेरी को एक भी गोआल नहीं करने दिया। उत्तराखंड की टीम ने मैच पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया था। अंतिम स्कोर 7-1 था।

किसने कितने किए गोल

उत्तराखंड की इस जीत का श्रेय पूरी टीम को जाता है। टीम के आयुष बिष्ट ने दो गोल किए। तो वहीं अनुज रावत, हितिक वालिया,यश बिष्ट, शैलेन्द्र नेगी और दिव्यांश अशवाल ने एक एक गोल कर इतने बड़े मार्जिन से जीत हासिल करने में भागीदारी दी। बात करें विरोधी टीम

उत्तराखंड के अगले दो मुकाबले

Santosh Trophy 2023 में दो जीत और बेहतर गोल औसत की बदौलत उत्तराखंड की टीम टॉप पर बनी हुई है। उत्तराखंड का अगला मैच 22 और 24अक्टूबर को मिजोरम और सर्विसेज के खिलाफ है। इनको हराकर वो फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई करतना चाहेगा। अंतिम राउंड के लिए टॉप पर बना ग्रुप लीडर ही क्वालीफाई करेगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें