UttarakhandHighlight

उत्तराखंड में होगा स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव 2026, खेल मंत्री रेखा आर्या करेंगी उद्घाटन 

उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में 13 जून को स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा. कॉन्क्लेव का उद्घाटन उत्तराखंड सरकार की खेल मंत्री रेखा आर्या करेंगी.

उत्तराखंड में होगा स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव 2026

बता दें यह कॉन्क्लेव खेल, नवाचार और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम में खेल जगत से जुड़े विशेषज्ञ, खिलाड़ी, प्रशिक्षक और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. इस दौरान खेलों के विकास नई तकनीकों और खेल क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों पर चर्चा की जाएगी.

haldwani news

उत्तराखंड को खेलों के क्षेत्र में मिलेगी पहचान

स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ उत्तराखंड को खेलों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा. कार्यक्रम का आयोजन राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय परिसर में किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से प्रतिभागियों के पहुंचने की उम्मीद है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें