Highlight

मोदी सरकार के 12 साल पूरे: उत्तरकाशी में विकास उत्सव कार्यक्रम में मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बांटे चेक

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में विकास उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने महिला समूहों और ग्रामीण उद्यमियों को चेक बांटे।

उत्तरकाशी में विकास उत्सव कार्यक्रम में सौरभ बहुगुणा ने बांटे चेक

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों के साथ केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों और उत्तराखंड की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विकासखंड भटवाड़ी के मां गंगा सीएलएफ को वीजीएफ फंड के लिए 9.27 लाख का चेक प्रदान किया।

मातृशक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही सरकार

कार्यक्रम में ग्रामोत्थान एवं ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना के अंतर्गत विकासखंड भटवाड़ी की वंदना देवी, केदारी देवी, श्यामा देवी, लता देवी और विजमा देवी को 35-35 हजार के चेक वितरित किए गए। सौरभ बहुगुणा ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार मातृशक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न आजीविका संवर्धन कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन कर रही है।

हजारों महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से सशक्त

महिला स्वयं सहायता समूहों, सहकारी समितियों और ग्रामीण उद्यमों के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उनकी आय बढ़ने के साथ परिवारों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है। मंत्री ने कहा कि लखपति दीदी योजना के माध्यम से राज्य की हजारों महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं। सरकार का लक्ष्य महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें