AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlightPushkar Singh Dhami​

उत्तराखंड : CM धामी ने फुटबाल खिलाड़ी कृष्णा चौधरी को किया सम्मानित

Breaking uttarakhand news

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में फुटबाल खिलाड़ी कृष्णा चौधरी ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेलों को प्रात्साहित करने के लिए नई खेल नीति बनाई जा रही है।

देहरादून के कृष्णा चौधरी दो बार संतोष ट्रॉफी खेल चुके हैं। बार्सिलोना के मार्सेट क्लब से भी उन्होंने अंडर 19 यूथ लीग खेला है। उससे पहले उन्होंने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया से भी वर्जुअल माध्यम से बात की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को मनोबल बनाए रखने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा की वंदना कटारिया के शानदार प्रदर्शन से प्रदेश का मान सम्मान बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने वंदना को टोकियो से वापस आते ही मुख्यमंत्री आवास में मिलने हेतु आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा की खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य में नई खेल नीति बनाई जा रही है। जिसमें विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा दी जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें