Entertainmenthighlight

Bigg Boss 19 होगा एक्सटेंड!, Salman Khan के शो का इस दिन होगा ग्रैंड फिनाले, डेट हुई लीक

Salman Khan Bigg Boss 19 Grand Finale Date: आज कल टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ सुर्खियों में बना हुआ है। नौ हफ्ते पहले शुरू हुआ सलमान खान का ये शो मिड-सीजन में पहुंच चुका है। जल्द ही बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले देखने को मिला। इसी बीच फिनाले से जुड़ी एक अपडेट सामने आ रही है। इस खबर ने बिग बॉस के फैंस के बीच एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ा दी है।

Salman Khan Bigg Boss 19 Grand Finale Date: सलमान खान के शो का इस दिन होगा ग्रैंड फिनाले,

खबरों की माने तो बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले सात दिसंबर 2025(Salman Khan Bigg Boss 19 Grand Finale Date) को होगा। हालांकि शो के मेकर्स ने ऑफिशियली इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चाए हो रही है। इसके साथ ही ऐसी खबर भी सामने आ रही है कि शो को दो हफ्तों के लिए एक्सटेंड किया जा सकता है।

बिग बॉस 19′ होगा एक्सटेंड!

मेकर्स शो को एक्सटेंड करने का प्लान बना रहे हैं। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस काफी एक्साइटेड है। शो के दो हफ्तों से आगे बढ़ने के चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि कुछ अलग और एक्साइटिंग देखने को मिल सकता है।

ये कंटेस्टेंट सुर्खियां में

खबरों की माने तो बिग बॉस 19 में अगले महीने वाइल्ड कार्ड एंट्री आएगी। मेकर्स ने शो में तड़का लगाने के लिए एक नई एंट्री को घर में भेजने का प्लान किया है। बताते चलें कि शो में फरहाना भट्ट, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल आदि कंटेस्टेंट को काफी पसंद किया जा रहा है। इन कंटेस्टेंट्स के बारे में सोशल मीडिया पर काफी बातें हो रही हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button