बता दें कि मंगलवार को देहरादून हरिद्वार समेत कई मैदानी क्षेत्रों में सुबह से ही लगातार बारिश का दौर जारी है। बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। लोग घरों में दुबक गए है। ऑफिस में स्टाफ चाय के सहारे ठंड दूर कर रहे हैं। कई जगहों पर अलाव का सहारा लिया जा रहा है। मसूरी समेत कई पहाड़ी जिलों में बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। मैदानी जिलों में तापमान में गिरावट आई भारी है। वहीं बारिश होने से किसानों की खेती को फायदा होगी। बारिश की बौछारों को देख किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बता दें कि मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्रों में 5 जनवरी को बारिश होने का अलर्ट जारी किया था साथ ही पहाड़ी जिलों में बर्फबारी की संभावना जताई थी।