HighlightUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड VIDEO : पीआरडी जवानों पर रिश्वत लेने का आरोप, वीडियो हुआ वायरल

devbhoomi news

खटीमा : सोशल मीडिया पर यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर, खटीमा स्थित मझोला का पीआरडी के जवानों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे दावा किया जा रहा है कि जवानों ने ट्रक ड्राइवर से रिश्वत ली है। रिश्वत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये वाक्या वहां मौजूद किसी शख्स द्वारा कैमरे में कैद किया गया हैय़

आपको बता दें कि वीडियो वायरल कर पीआरडी जवानों पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया जा रहा है और इस वीडियो को वायरल कर दिया गया है। जानकारी मिली है कि वीडियो में मौजूद पीआरडी जवान 17 मील पुलिस चौकी में तैनात बताया जा रहा है, जिनका यूपी बॉर्डर मझोला बिस्टी रोड पर ट्रक चालक से रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है।

इस पर पीआरडी के उच्च अधिकारी वजाद खान का कहना है कि दो पीआरडी के कर्मचारी 17 मील पुलिस चौकी में तैनात हैं, उनका ट्रक चालक से रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर पीआरडी के जवानों पर 15 दिन के अंदर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ पीआरडी के उच्च अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर पीआरडी जवानों पर उचित सक्षम कार्यवाही की जाएगी।

https://youtu.be/J6OSMCekcj4

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें