Haridwar News
रुड़की ब्रेकिंग : भाजपा के विधायक-मंत्री और नेताओं के बहिष्कार का ऐलान

रुड़की : कृषि बिल कानून को लेकर किसानों जा आंदोलन जारी है। देश भर में किसान महापंचायत कर रहे हैं। किसानों को मजबूत करने के लिए किसान संगठन भी एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। करनाल के बाद उत्तराखंड के किसानों ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलौर गुडमंडी में किसान संगठनों ने एक बैठक आयोजित कर भाजपा नेता विधायक व मंत्री का बहिष्कार किए जाने की सहमति बनाई गई जिसमें कोई भी भाजपा नेता विधायक व सांसद को क्षेत्र में घुसने नही दिया जाएगा। साथ ही आयोजकों भी किसान सम्पूर्ण रूप सेभीष्कर करेंगे। किसान एक जुट होकर भाजपा नेता व मंत्रियों का विरोध करेंगे, ओर काले झंडे दिखा कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। किसानों ने आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ करने की चेतावनी दी है।