Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : BJP में बगावत शुरू, इस नेता ने कार्यकर्ताओं के साथ दिया इस्तीफा

corona virus patients in uttarakhand

हल्द्वानी: उत्तराखंड में भाजपा के टिकटों को ऐलान होने के बाद अब भाजपा में बगावत शुरू हो गई है। नैनीताल जिले के भीमताल सीट काफी समय से चर्चाओं में रही है। यहां भाजपा ने निर्दलीय चुनाव जीतने वाले राम सिंह कैड़ा को मैदान में उतारा हैं

राम सिंह कैड़ा का पहले भी विरोध होता रहा है। ऐसे में माना जा रहा था कि यहां बगावत हो सकती है। हुआ भी ऐसा ही। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शाह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भीमताल विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

मनोज शाह के साथ 400 कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी से इस्तीफा दिया है। भीमताल विधानसभा से विधायक राम सिंह कैड़ा को टिकट देने नाराज मनोज शाह और उनके समर्थकों ने पार्टी छोड़ दी है। निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा कुछ समय पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। मनोज शाह हल्द्वानी मंडी समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें