Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsNationalPushkar Singh DhamiRahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
रिवर्स गियर में चल रही मोदी सरकार की विकास की गाड़ी, ब्रेक भी फेल


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ईंधन और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के मुद्दे को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी के विकास की गाड़ी रिवर्स गियर में है और गाड़ी के ब्रेक भी फेल हैं।
उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए यह दावा भी किया कि एलपीजी के दाम बढ़ने से लाखों परिवार चूल्हा फूंकने को मजबूर हैं। कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, विकास के जुमलों से कोसों दूर, लाखों परिवार चूल्हा फूंकने पर मजबूर। मोदी जी के विकास की गाड़ी रिवर्स गियर में है और ब्रेक भी फ़ेल हैं।
राहुल गांधी ने जिस खबर का हवाला दिया उसमें एक सर्वे रिपोर्ट के आधार पर बताया गया कि रसोई गैस के सिलेंडर के दाम बढ़ने के कारण 42 प्रतिशत परिवारों ने खाना बनाने के लिए फिर से लकड़ी का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।