Big NewsDehradun NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड से कोरोना को लेकर राहत भरी खबर, आज आए 70 से भी कम मामले, 4 की मौत

देहरादून : कोरोना को लेकर उत्तराखंड से राहत भरी खबर है। बता दें कि आज उत्तराखंड में कुल 62 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है जिससे स्वास्थ्य विभाग समेत सरकार और आम जनता ने राहत की सांस ली है। वहीं बता दें कि आज 4 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। हालांकि मृतकों को कई अन्य गंभीर बिमारियां थी। साथ ही 254 लोग स्वस्थ होकर घर गए।

5 जिलों में नहीं आए एक भी मामले सामने

 बता दें कि उत्तराखंड में सोमवार को 4032 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। वहीं, अब तक 14546 लोगों को कोरोना के टीके लग चुके हैं। आपको बता दें कि उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 95702 हो गया है। इनमें से 91221 लोग स्वस्थ हुए। कोरोना से अब तक 1635 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 1523 हैं। आज देहरादून में सर्वाधिक 28 संक्रमित मिले। अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी और उत्तरकाशी में आज एक भी कोरोना का मामला सामने नहीं आया है। वहीं पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल में एक एक संक्रमित मिले। वहीं देहरादून में 28, हरिद्वार में 10, नैनीताल में 13 और उधमसिंह नगर में 6 मामले सामने आए हैं।

Breaking uttarakhand news

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें