HighlightUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने पांच जिलों के कुछ इलाकों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने की संभावना है। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों का मौसम बदलने से गर्मी से राहत रहेगी।

इन जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार सोमवार को दे राजधानी देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेशभर के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

देहरादून में टूटा नौ साल का रिकॉर्ड

तापमान पर नजर डालें तो रविवार को दून के तापमान ने अपना नौ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दोपहर के समय गर्म हवाएं चलने से रात के न्यूनतम तापमान में भी इजाफा दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री बढ़ने के साथ 35.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बता दें इससे पहले 2015 में इसी दिन अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें