Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
उत्तराखंड : पिता की घिनौनी करतूत, बेटी को बंधक बनाकर तीन माह तक करता रहा दुष्कर्म


हरिद्वार : हरिद्वार जिले में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता हैबान बन गया। मामला कलियर का है। यहां पिता ने मासूम को अपनी हवस का शिकार डाला। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। किशोरी ने पिता पर घर में बंधक बनाकर तीन महीने तक घिनौनी करतूत करने का आरोप लगाया है।
मामला शुक्रवार को सामने आया। कलियर क्षेत्र निवासी एक किशोरी ने अपने पिता पर घर मे बंधक बनाकर तीन माह तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी थी। देर रात को पुलिस ने आरोपी को कलियर हज हाउस मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।