HighlightAlmora News

भूस्खलन के बाद खतरे की जद में आया रानीखेत उप जिला चिकित्सालय, अस्पताल को कराया गया बंद

शुक्रवार को भारी बारिश के बाद रानीखेत में भूल्खलन के कारण देवदार का पेड़ गिर गया था। जिसकी चपेट में आने से कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसके साथ ही रानीखेत उप जिला चिकित्सालय खतरे की जद में आ गया है। खतरे को देखते हुए अस्पताल को बंद करवा दिया गया है।

खतरे की जद में आया रानीखेत उप जिला चिकित्सालय

शुक्रवार को हुए भूस्खलन और पेड़ गिरने के बाद से रानीखेत उप जिला चिकित्सालय को बंद करवा दिया गया है। पूरे अस्पताल को खाली करवा दिया गया है। बता दें कि अस्पताल में 21 मरीज भर्ती थे। जिन्हें अब तीमारदार निजी अस्पतालों में लेकर गए हैं। बता दें कि बीते दिन अस्पताल के पास देवदार और बांज के दो पेड़ गिर गए थे। जिस कारण अस्पताल के पीछे भारी भूस्खलन हो गया था।

अस्पताल को किया गया सील

घटना की जानकारी के बाद संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद वुडन कटर से पेड़ों को काटा गया और रास्ता खुलवाया गया। लेकिन अस्पताल भवन के खतरे को देखते हुए रोगियों को यहां से निजी अस्पतालों में शिफ्ट करवाने के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें