Nainital News

रामनगर : सड़क हादसे में घायल युवक की भी मौत, युवती की पहले ही जा चुकी है जान

रामनगर- बीते दिन शुक्रवार को गर्जिया मंजिर से रामनगर लौट रहे स्कूटी सवार युवक और युवती को कैंटर द्वारा मारी गई थी। इस हादसे में चोरपानी निवासी ऐतिका की मौत हो गई थी तो वहीं घायल सुमित का उपचार चल रहा था। आज हॉस्पिटल में घायल सुमित जोशी पुत्र कैलाश चंद्र जोशी निवासी वैशाली कॉलोनी काशीपुर की भी मौत हो गई है। मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है। सुमित की मौत की सूचना जैसे ही परिवार वालों को दी गई चीख पुकार मच गयी। वहींदूसरी ओर खबर है किपुलिस ने बीती राक ही वाहन ओर चालक को पकड़ लिया था ।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें