Entertainment

Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani wedding: शादी के बाद रकुल और जैकी की फोटोज आई सामने

Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani wedding: रकुल प्रीत सिंह(Rakul Preet Singh) और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी(Jackky Bhagnani) ने शादी कर ली है। ऐसे में शादी के बाद दोनों की पहली तस्वीरें सामने आई है। सोशल मीडिया पर कपल ने अपनी तस्वीरें खुद शेयर की है। फोटोज में न्यूली वेड कपल काफी ख़ूबसूरत लग रहे हैं। दोनों की फोटोज पर यूज़र्स जमकर कमेंट कर रहे है।

Rakul-Jackky Wedding PHOTOS

वेडिंग ऑउटफिट में जच रहे रकुल-जैकी

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद हर कोई उनके वेडिंग ऑउटफिट की तारीफ कर रहा है। कपल ने शादी में पीच कलर के ऑउटफिट पहने हुए थे। दुल्हन बनी रकुल पीच कलर के इस लहंगे में काफी ख़ूबसूरत लग रही थी।

Rakul-Jackky Wedding

ब्राइडल लहंगे में फ्लोरल कढ़ाई थी जो इस लहंगे को काफी सुंदर बना रहा था। पीच लहंगे के साथ अभिनेत्री ने व्हाइट स्टोन डायमंड ज्वेलरी पहनी हुई थी। दोनों के ओउत्फिट्स डिजाइनर तरुण ताहिलियानी द्वारा डिज़ाइन किए गए थे।

फैंस को रकुल का ऑउटफिट काफी पसंद आया। तो वहीं दुल्हेराजा जैकी भगनानी शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे। उनका आउटफिट भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा हैं।

Rakul-Jackky Wedding PHOTOS 1

इंटीमेट वेडिंग की तस्वीरें हुई वायरल

Rakul-Jackky Wedding PHOTOS 2

शादी की रस्मों के बाद इंस्टाग्राम पर कपल ने अपनी कई सारी तस्वीरें फैंस के साथ साझा की है। करीबी दोस्तों और परिवार वालों के बीच रकुल प्रीत और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंधे। कपल ने इंटीमेट वेडिंग फंक्शन रखा था। जिसके चलते न्यूली वेड की कुछ ही तस्वीरें सामने आई हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें