Entertainment

Rakul Preet-Jackky Bhagnani: शादी के बंधन में बंधे रकुल-जैकी, शादी में शामिल हुए ये चर्चित सितारे

Rakul Preet-Jackky Bhagnani: बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और फिल्म निर्माता जैकी भगनानी आज एक दूजे के हो गए हैं। दोनो सिख रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए हैं।

फैंस न्यूली वेड कपल की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। बता दें की दोनों ने गोवा में परिवार और करीबी दोस्त की मौजूदगी में शादी रचाई। खबरों की माने तो दोनों की रीति-रिवाजों के साथ शादी सपंन्न हो गई है। इस दौरान फिल्म जगत की कई हस्तियां शादी में शामिल हुईं।

चर्चित सितारे हुए शादी में शामिल

लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट करने के बाद रकुल और जैकी भगनानी आज फाइनली शादी के बंधन में बंध गए है।गोवा में कपल ने करीबी दोस्तों और परिवार के बीच शादी रचाई। ऐसे में इस शादी में फिल्मी जगत के चर्चित सितारे भी शामिल हुए। जिसमें शिल्पा शेट्टी, वरुण धवन, अर्जुन कपूर, अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर, ईशा देओल आदि कलाकार शामिल हैं।  

हिंदू रीति-रिवाज से भी होगी शादी

खबरों की माने तो कपल सिख रीति-रिवाजों से शादी करने के बाद हिंदू रीति-रिवाजों से भी शादी करेंगे। कहा जा रहा है की आज ही रकुल और जैकी हिंदू-रीति रिवाज से भी शादी रचाएगे। बता दे की 19 फरवरी से कपल के वेडिंग कार्यक्रम शुरु हो गए थे।

मुंबई में होस्ट करेंगे रिसेप्शन

मीडिया रिपोर्ट की माने तो मुंबई में कपल शादी के बाद एक भव्य रिसेप्शन होस्ट करेंगे। जिसमें फिल्म जगत के नामी कलाकार शामिल होंगे। फिलहाल फैंस दूल्हा और दुल्हन की तस्वीरों का इतंजार कर रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें