Almora NewsUttarakhand

सुपरस्टार Rajinikanth पहुंचे द्वाराहाट, योगदा आश्रम में संतों से की मुलाकात, ध्यानमंदिर के किए दर्शन

साउस के सुपरस्टार Rajinikanth केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के बाद द्वाराहाट पहुंचे। रविवार को वो द्वाराहाट के योगदा आश्रम गए। जहां उन्होंने संतों के साथ मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने ध्यानमंदिर के दर्शन भी किए। बता दें कि वो कई बार महावतार बाबा की गुफा के दर्शन कर चुके है। यहां आकर वो कई बार ध्यान भी कर चुके हैं।

द्वाराहाट के योगदा आश्रम पहुंचे Rajinikanth

अभिनेता रजनीकांत के योगदा आश्रम पहुंचने के बाद वहां उनका पुष्प देकर स्वागत किया गया। यहां पहुंचकर उन्होंने संतों से भेट कर उनका आशीर्वाद भी लिया। साथ ही उन्होंने ध्यानमंदिर के भी दर्शन किए। बता दें कि ये पहली बार नहीं हैं जब अभिनेता द्वाराहाट के योगदा आश्रम आए हो। काफी सालों से वो द्वाराहाट आध्यात्मिक यात्रा के लिए आते रहे हैं। योगदा आश्रम के बाद अभिनेता कौलां गांव में स्थित गुरुशरणम के लिए निकल पड़े।

Rajinikanth का योगदा आश्रम से है पुराना रिशता

बता दें कि रजनीकांत और महावतार बाबा की गुफा व योगदा आश्रम का काफी पुराना रिश्ता है। अभिनेता को बाबा के आशीर्वाद से करियर में काफी सफलता मिली है। अभिनेता को फैंस ने महावतार बाबा की फोटो गिफ्ट की थी। जिसके बाद उन्होंने बाबा पर जानकारी हासिल की । साल 2002 में अभिनेता पहली बार योगदा आश्रम आए। तब से लेकर आज तक वो कई बाद गुफा में ध्यान लगाने आ गए है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें