Champawat NewsHighlightUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में 36 घंटों से बारिश जारी, चंपावत में मां-बेटी की मौत

corona virus patients in uttarakhand
फाइल फोटो

उत्तराखंड : उत्तराखंड में एक बार फिर से बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। बता दें कि उत्तराखंड में 36 घंटों से बारिश जारी है। बारिश के कारण अब तक कई रास्ते अवरुद्ध हो चुके हैं।नदी नाले उफान पर हैं.  वहीं मलबे की चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार बारिश के कहर से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। आपको बता दें कि लैंसडाउन में मलबे में दबने से तीन की मौत हो चुकी है। वहीं बड़ी खबर चम्पावत से है जहां मलबे की चपेट में आक मां-बेटी की मौत हो गई है। बता दें कि सरकार द्वारा लोगों से पहाड़ों में सफर न करने की अपील की है। साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लोगों से कुछ दिनों तक चारधाम यात्रा ना करने का अनुरोध किया है।

बारिश को लेकर उत्तराखंड में अलर्ट जारी किया गया है। सीएम आपदा कंट्रोल रुप में नजर बनाएं हैं। सीएम लगातार स्थिति का जायजा ले रहे हैं। सीएम हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें