Big NewsDehradun NewsUttarakhand Weather News

सावधान! उत्तराखंड में फिर करवट बदलेगा मौसम, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून : उत्तराखंड में आज देहरादून समेत कई जिलों में चटख धूप है। धूप के कारण एक बार फिर से गर्मी बढ़ गई है जिससे लोग खासा परेशान हैं तो वहीं चमोली में आज बादल फटने से हाहाकार मचा हुआ है। आज देहरादून में धूप खिली हुई है जिससे लोगों को बारिश से तो राहत मिली लेकिन तापमान बढ़ने के कारण लोग गर्मी से परेशान हैं। लेकिन बता दें कि लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले हफ्ते में लगभग हर दिन बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 20 से 25 सितंबर के बीच प्रदेशभर में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार इस दिनों तेज गर्जना के साथ बिजली भी चमकने और गिरने की संभावना जताई गई है। ऊंची पहाड़ियों, चारधाम क्षेत्र, पिथौरागढ़ और मुनस्यारी इलाके में हल्की बर्फबारी मौसम को सर्द बना सकती है।

मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ आदि में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। राजधानी दून व आसपास के इलाकों में एक या दो दौर की भारी बारिश हो सकती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें